Thursday, 18 June 2015

मूँगफली का स्ट्यू (Groundnut's stew Recipe)

मूँगफली, पश्चिम अफ्रीका में सब जगह उगाई जाती हैं। यह इस स्ट्यू को विशेष स्वाद प्रदान करती हैं। यह मूँगफली का स्ट्यू, चावल या मक्के के दलिये के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता हैं।

  1/2 कप ताजी मूँगफली का पेस्ट
 2 कप उबलता हुआ पानी
 4 बड़े चम्मच तेल या आवश्यकता अनुसार
 एक बड़ा प्याज, छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
 1 बड़ा चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च
 1 छोटा चम्मच अदरक
 1/2 छोटा चम्मच इलायची, पिसी हुई
 1/2 छोटा चम्मच धनिया पिसा हुआ
 1/4 चम्मच जायफल, पिसा हुआ
 1/4 छोटा चम्मच लौंग पिसा हुआ
 1/4 छोटा चम्मच दालचीनी, पिसी हुई
 चुटकी भर आॅलस्पाइस यदि उपलब्ध हों
 2 कली लहसुन, कुटी हुई
 2 किलोग्राम रतालू, छिले और छोटे टुकड़ों में कटे हुए
 500 ग्राम पार्सनिप, छिला और फाँकों में कटा हुआ
 1/2 कप सोया साॅस
 2 नीबू का रस
 3 लाल टमाटर छोटे टुकड़ो में कटे हुए
 250 ग्राम ताजी हरे पत्ते वाली सब्जी

 गरम पानी और मूँगफली के पेस्ट को मिक्सी में चला कर अलग रख दें।
 एक बड़े बरतन में तेल गरम करें। प्याज को भूरा होने तक भूनें। इसमें लाल मिर्च, अदरक, इलायची,  धनिया, जायफल, लौंग, दालचीनी, आॅलस्पाइस, लहसुन, रतालू और पार्सनिप मिलाएँ और हलके भूरे होने तक भूनते रहें।

 अब मूँगफली का पेस्ट और पानी का मिश्रण, सोयासाॅस, नीबू का रस, टमाटर और हरे पत्ते वाली सब्जी को मिलाएँ। बरतन को ढककर 20 मिनट या सब्जी के नरम होने तक पकाएँ। स्वाद के अनुसार मसाले ठीक करें। इसे ब्राउन चावल या बासमती चावल के साथ परोसें।
   
6-8 व्यक्तियों के लिये।

Monday, 15 June 2015

GARLIC CHUTNEY RECIPE (लहसुन की चटनी)


लहसुन की चटनी एक बहुत ही प्रसिद्ध राजस्थानी व्यंजन है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और लाभकारी भी  है। क्योकि लहसुन की प्रकृति गरम मानी जाती है  इसलिए सर्दियों में लहसुन का प्रयोग करना बहुत ही फायदेमंद होता है। और यह खानने को जाइकेदार बनती है] लहसुन की चटनी को बाजरे की रोटी के साथ भी पसंद किया जाता है। तो आज हम इस स्वादिष्ट और फायदेमंद लहसुन की चटनी  को बनायेंगें।

आवश्यक सामग्री (Ingredients For Garlic Chutney Recipe)लहसुन की कली (Garlic )- 1 कप (छिली हुई)
टमाटर (Tomato)- 1 (छोटे छोटे टुकड़ो में कटा हुआ)
लाल मिर्च (Sabut Lal Mirch)- 9-10 (साबुत)
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (Red Chilly Powder)- 2 चम्मच
प्याज (Onion) – 1 (बड़े बड़े टुकड़ो में कटा हुआ)
जीरा (Cumin Seed)- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर (Turmeric Powder)- 1 चम्मच
नमक (Salt)- स्वादानुसार
तेल (Edible oil)- 2-3 चम्मच

विधि ( How To Make Garlic Chutney)सबसे पहले हम लहसुन, टमाटर, साबुत लाल मिर्च और प्याज को मिक्सी के जार में डालकर एक पेस्ट बना लेंगे। अब फिर कढ़ाही में तेल डालकर गरम करने रखें। जब तेल गर्म हो जाए तब जीरा डालकर तड़का लगे दे। अब जीरा भुन जाने के बाद में लहसुन व टमाटर का पेस्ट डालकर मिलाये और अब हल्दी पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर को डालकर चटनी को अच्छी तरह से भून लें। अब इस चटनी को धीमी आँच पर थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुए पकाये। करीब सात-आठ मिनट बाद आप देखेंगे की तेल से मसाला  अलग हो रहा है। तभी गैस बंद कर दें और स्वादिष्ट लहसुन की चटनी तैयार है। इसे आप एक दो हफ्तों तक फ्रिज में रख कर इस्तेमाल कर सकते है।


Sunday, 14 June 2015

कुकिंग टिप्स cooking tips

टेस्टी और हेल्दी कुकिंग टिप्स (TASTY & HEALTHY COOKING TIPS




- यदि आप डेजर्ट बना रहे हों तो भारी तले का बर्तन इस्तेमाल करें। इससे बर्तन जलेगा नहीं और डेजर्ट का स्वाद भी बढ़ेगा।

- यदि आप डेजर्ट का क्रीमी टेक्चर चाहती हैं तो फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें।

- पतीले में थोड़ा पानी डालें इसके बाद दूध उबालें। इससे बर्तन की तली में दूध नहीं चिपकेगा।

- किशमिश को एयरटाइट डिब्बे में बंद कर उसे रेफ्रीजरेट करने वे ज्यादा दिनों तक फ्रेश रहेंगे। जब इन्हें इस्तेमाल करना हो तब इन पर गर्म पानी डालें। इसके बाद किचन टॉवेल पर सुखा लें।

- चावल में एक टी स्पून तेल और कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाने से वह पकने के बाद खिलाखिला रहेगा।

- यदि आप रात को छोला या राजमा भिगोना भूल गए हो तो उबलते पानी में चना या राजमा को भिगोए। इसे आप एक घंटे के बाद पका सकती हैं।


केले का पंच (How to make Banana's Punch)

1. केले का पंच (How to make Banana's Punch)


सामग्रीः
 4 कप पानी
 2 कप चीनी
 1 लिटर अनन्नास का रस
 500 मिली लिटर संतरे का रस
 4 बड़े केले
 2 नीबू का रस
 जिंजरेल (पेय)

 बनाने की विधिः
चीनी और पानी को साथ उबालकर हलकी चाशनी तैयार करें। केले के टुकड़े और संतरे के रस को मिक्सर में डालकर इस का मिश्रण बनाएं। जिंजरेल के अलावा सारी सामग्री मिलाएं।मिश्रण की मात्रा लगभग दो लिटर बनेगी। इस मिश्रण को रात भर फ्रीज़र में रखें। परोसने से कुछ समय पहले ही मिश्रण को फ्रीज़र से निकाल लें ताकि निकालने में आसानी रहें। गिलास को एक चैथाई फ्रूट मिश्रण से भरें। ठंडे जिंजरेल से बाक़ी का गिलास भर दें।