Sunday, 21 June 2015

इन्डोनेशियन नारियल ठंडाई (Indonesian coconut drink)


सामग्रीः
 4 साबुत नारियल, छिलका उतारकर कसे हुए
 12 छोटें चम्मच अगर-अगर पाउडर
 7 बड़े चम्मच चीनी
 नमक स्वाद अनुसार
 ताजे़ नारियल का पानी
 गुलाब का शरबत (ऐच्छिक)

बनाने की विधिः
 कसे हुए नारियल को महीन कपड़े से छानें, थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी डालते हुए नारियल का दूध निकाल लें। इस क्रिया को तब तक दोहराएँ जब तक सारा दुध न निकल जाए। लगभग दो लिटर मिश्रण तैयार होगा। इस मिश्रण में चानी और नमक डालकर उबाल लेें। थोड़े से नारियल के दूध में अगर-अगर पाउडर मिलाएँ और उबलते हुए मिश्रण में डाल दें, लगातार हिलाते हुए एक मिनट तक उबालें। आँच से उतार दें, ठंडा होने पर फ्रीज़र में जमाने के लिए रख दें। गिलास में दो-तीन बर्फ के टुकड़े डालकर मिश्रण के कुछ चम्मच भरकर उसके ऊपर डाल दें। ठंडे नारियल पानी से गिलास भर दें। ऊपर से गुलाब शराबत डालकर परोसंे।


आइसक्रीम सोडा बनाना सीखें (How to make ice cream soda)



सामग्रीः
 आइसक्रीम
 पीने का सोडा
 गुलाब का शरबत

बनाने की विधिः
 एक गिलास में 2-3 बड़े चम्मच गुलाब का शरबत डालें। गिलास को तीन चैथाई सोडे से भर दें। ऊपर से 2 बड़े चम्मच आइसक्रीम डालें। इसके बाद इसे फ्रीज में रख दे, आपका आइसक्रीम पीने का सोडा सर्विंग के लिए तैयार है.


फ्रूट पंच बनाना सीखें (how to make fruit punch)



सामग्रीः
 2 कप संतरे का गूदा
 2 कप आड़ू की ठंडी जमी हुई फाँकें
 2 बोतल खूब ठंडी लेमॅनेड

बनाने की विधिः
 संतरे और आडू को मिक्सी में नरम होने तक मिलाएँ। फिर उसमें ठंडी लेमॅनेड घोलें। लम्बे गिलास में एक चैथाई बर्फ डालें, ऊपर फ्रूट पंच से भर दें। नीबू की फाँक और चेरी से सजाएँ।
 10 गिलास बनेंगे।

Friday, 19 June 2015

मुंग की दाल का चीला कैसे बनाये

दोस्तों अब मारवाड़ियों का फास्ट फ़ूड पेश करती हूँ- मुंग की दाल का चीला



सामग्री 
मुंग की दाल का आटा पिसा हुआ 
2 कटोरी
पीसी हुई हरी मिर्चे
नमक स्वाद के हिसाब से 
हिंग 1 चम्मच (इस रेसिपी में हिंग ज्यादा डालेगी )
पानी 1 कटोरी


विधि 

सारी सामग्री मिला ले पानी दाल कर चम्मच से फेंटते रहे और अच्छा फिट जाने पर तवा गरम कर ले, गरम हो जाने पर पानी डाले और तवे को पोंछ ले.

अब 1 बड़ा चम्मच घोल डाले तवे पर फैलाकर तेल डाल के दोनों और से सेक ले 
स्वादिस्ट चीला तैयार है हरी चटनी के साथ बेजोड़ स्वाद देता है.