Sunday, 29 November 2015

मुंग की दाल का चिला (Moong ki Daal ka chila)




सामग्री:
मूंग की दाल का आटा पिसा हुआ 2 कटोरी
पीसी हुई हरी मिर्चे 
नमक स्वाद के हिसाब से
1 टमाटर कटा हुआ
हिंग 2 चम्मच ( इस रेसिपी में हिंग ज्यादा डालेगी )
पानी 1 कटोरी 

विधि:
सारी सामग्री मिला ले पानी दाल कर चम्मच से फेंटते रहे और अच्छा फिट जाने पर तवा गरम कर ले गरम हो जाने पर पानी डाले और तवे को पोंछ ले अब 1 बड़ा चम्मच घोल डाले तवे पर फेला कर तेल डाल के दोनों और से सेंक ले स्वादिस्ट चिला तैयार है लाल चटनी या हरी चटनी के साथ बेजोड़ स्वाद देता है


Saturday, 28 November 2015

STARTARS शाकाहारी सिंक कबाब (Shakahari Seek Kabaab)



सामग्री
5०० ग्राम कटी बिन्स 
150 ग्राम चिली काटी हुई गाजर
1|4 कप 30 मटर के दाने धुले हुए (इनको दोने के बाद साफ़ कपडे पर सुखा ले जिससे पानी निकल जाए 
100 ग्राम आलू उबाले हुए 
हरा धनिया 
2-3 हरी मिर्चें काटी हुई 
नमक चुटकी भर 
इलायची पीसी हुई 
थोड़ी सी जावित्री और 5० ग्राम ब्रेड क्रमस 
गरम मसाला स्वादानुसार

विधि :
मटर गाजर और बिन्स को उबाल कर मेष कर ले और आलुओंतथा ब्रेड क्रमस के साथ मिला कर सारे मसाले नमक मिला ले तथा हर गोले को सिंक पर दबाते हुए चिपका दे अब ऊपर से खस खस चिपका देतंदूर या माइक्रोवेव ओवेन (180 डिग्री पर रखे) में पकाए काटनी और सलाद के साथ सर्व करे

Monday, 3 August 2015

चाट विद फ्रेंच फ्राईस (Chaat with French Fries Receipe)


अब कुछ ऐसी रेसिपिस जानते हैं जो बेच्लेर्स बोयस की फेवरेट होने के साथ बनाने में आसान भी है तो तो वो इन पर केवल हाथ साफ़ ही नहीं करते बल्कि हाथ आजमाते भी हैं



सामग्री:
100 गरम पनीर
3 उबाले हुए आलू
आधा कप उबाली हुई मटर
1प्याज बारीक काटा हुआ
2 बड़े चम्मच किशमिश
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
1 टमाटर बारीक कटा हुआ
बारीक़ काटी हुई हरी मिर्चं
१/२ छोटा चम्मच तिल
कॉर्नफ्लोर 1 चम्मच
नमक और काली मिर्ची स्वाद के अनुसार

विधि:
पनीर को के छोटे छोटे टुकड़े करके तले आलुओं के लम्बे लम्बे टुकड़े (फ्रेंच फ़्रिस के लिए) काट कर उन्हें आधापका उबाल लें अब आलुओं में कोर्न्फ्लोअर और नमक डाले मतलब कोटिंग कर ले आलुओं को सुनहरा तले और अब बाकी की साड़ी सामग्री के साथ आलू और पनीर को मिक्स कर ले अब मज़े से गप्पे लड़ते हुए खाते जाए.

पापड़ और बड़ी की सब्जी (Papad badi ki Subzi)














सामग्री:
5-6 पापड़ मुंग के
1 कपमुंग की बड़ी
हल्दी
नमक
तेल
जीरा
आमचूर
सुखा धनिया
हरी मिर्च
दही

विधि:
मुंग की बड़ी को उबाल कर रख लें
अब पापड के छोटे छोटे टुकड़े कर के पानी में भीगा दें और भीगने पर निकाल लें एक कढाई में तेल गरम करें उसमें जीरा और हरी मिर्च का छौंका लगा कर उबाली हुई बड़ियाँ डाल दें अब भीगे हुए पापड डाले सारे मसाले डालें और आखिर में थोडा सा आमचूर या दही फेंट कर डालें स्वादिष्ट सब्जी तैयार हे