Sunday, 14 June 2015
Thursday, 11 June 2015
दक्षिण अफ्रीका व्यंजन- टोफू का रसेदार मिश्रण बनाना सीखें- Easy Tofu Recipe
यह
दक्षिण अफ्रीका का विशेष रसेदार व्यंजन हैं, जिस
पर मलेय भोजन प्रणाली का गहरा प्रभाव हैं। यह फल, सब्जियों
और टोफू का पौष्टिक मिश्रण है और अपने आप में पूर्ण स्वादिष्ट भोजन हैं। इस विधि
में पिसे हुए मसालों का उपयोग किया गया हैं, परंतु
आप चाहें तो साबुत मसालों का उपयोग भी कर सकते हैं।
सामग्री
1/2 कप
मूँगफली का तेल
2 प्याज, छोटे
टुकड़ों में कटे हुए
2 कली
लहसुन, बारीक कटी हुई
1 बड़ा
चम्मच पिसा हुआ जीरा
1 बड़ा
चम्मच पिसा हुआ धनिया
1/2 छोटा
चम्मच पिसा हुआ अदरक
1/2 छोटा
चम्मच हल्दी
1 छोटा
चम्मच पिसी हुई दालचीनी
3 बड़े
चम्मच सिरका
3 बड़े
चम्मच टमारी साॅस या सामान्य सोया साॅस
3 बड़े
चम्मच खूबानी की चटनी या आम की चटनी
1 किलोग्राम
ठोस टोफू, टुकड़ों में
कटा हुआ
1 स्लाइस
ब्रेड़
1/2 कप
दूध
1/2 कप
किशमिश
1/2 कप
बादाम, कटे हुए
नमक
ताजी पिसी हुई काली मिर्च
500 ग्राम
लाल टमाटर, छोटे टुकड़ों
में कटें हुए
1 बड़ा
सेब
4 तेज
पत्ते
1 कप दही
बड़ी
कडाही में 2 बड़े
चम्मच तेल गरम करें और प्याज को लगभग 20 मिनट
तक या भूरे होने तक धीरे-धीरे भूनें। इसमें लहसुन, जीरा, धनिया, अदरक, हल्दी
और दालचीनी मिलाकर चलाएँ। एक-दो मिनट तक पकाएँ। मसालों को जलने से बचाने के लिये
चलाना जारी रखें। इसमें सिरका, सोयासाॅस
और चटनी डालकर मिलाएँ, फिर आँच से
हटा दें।
एक
दूसरे बरतन में बचा हुआ तेल डालें, टोफू
को भूरा होने तक भूनें और अलग रख दें। ब्रेड को दूध में भिगोएँ, फिर
काँटे से मसल लें। ब्रेड में भुना हुआ टोफू, किशमिश
और बादाम मिलाएँ। स्वाद-अनुसार नमक औश्र आली मिर्च मिलाएँ।
टोफू/ब्रेड
के मिश्रण को चिकनाई लगी हुई बेकिंग डिश में डालें। टमाटर की आधी मात्रा को
टोफू/ब्रेड के मिश्रण के ऊपर डालें, फिर
उस पर कटा हुआ सेब डालें। प्याज/मसालों के मिश्रण की आधी मात्रा को सेब पर डालें।
फिर बचे हुए टमाटर और बचे हुए प्याज/मसालों के मिश्रण को डालें। हर परत में
स्वाद-अनुसार नमक और काली मिर्च मिलाते जाएँ।
तेज-पत्तों
को परत के अंदर रखें और 180 डिग्री
सेंटिग्रेड पर ओवन में 45 मिनट
तक बेक करें। उसके ऊपर दही डालकर 15 मिनट
तक और बेक करें। परोसनें से पहले तेज-पत्ते हटा दें। चावल औश्र चटनी के साथ परोसें।
6-8 व्यक्तियों
के लियें।
1/2 कप मूँगफली का तेल
2 प्याज, छोटे टुकड़ों में कटे हुए
2 कली लहसुन, बारीक कटी हुई
1 बड़ा चम्मच पिसा हुआ जीरा
1 बड़ा चम्मच पिसा हुआ धनिया
1/2 छोटा चम्मच पिसा हुआ अदरक
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच पिसी हुई दालचीनी
3 बड़े चम्मच सिरका
3 बड़े चम्मच टमारी साॅस या सामान्य सोया साॅस
3 बड़े चम्मच खूबानी की चटनी या आम की चटनी
1 किलोग्राम ठोस टोफू, टुकड़ों में कटा हुआ
1 स्लाइस ब्रेड़
1/2 कप दूध
1/2 कप किशमिश
1/2 कप बादाम, कटे हुए
नमक
ताजी पिसी हुई काली मिर्च
500 ग्राम लाल टमाटर, छोटे टुकड़ों में कटें हुए
1 बड़ा सेब
4 तेज पत्ते
1 कप दही
बड़ी कडाही में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें और प्याज को लगभग 20 मिनट तक या भूरे होने तक धीरे-धीरे भूनें। इसमें लहसुन, जीरा, धनिया, अदरक, हल्दी और दालचीनी मिलाकर चलाएँ। एक-दो मिनट तक पकाएँ। मसालों को जलने से बचाने के लिये चलाना जारी रखें। इसमें सिरका, सोयासाॅस और चटनी डालकर मिलाएँ, फिर आँच से हटा दें।
एक दूसरे बरतन में बचा हुआ तेल डालें, टोफू को भूरा होने तक भूनें और अलग रख दें। ब्रेड को दूध में भिगोएँ, फिर काँटे से मसल लें। ब्रेड में भुना हुआ टोफू, किशमिश और बादाम मिलाएँ। स्वाद-अनुसार नमक औश्र आली मिर्च मिलाएँ।
टोफू/ब्रेड के मिश्रण को चिकनाई लगी हुई बेकिंग डिश में डालें। टमाटर की आधी मात्रा को टोफू/ब्रेड के मिश्रण के ऊपर डालें, फिर उस पर कटा हुआ सेब डालें। प्याज/मसालों के मिश्रण की आधी मात्रा को सेब पर डालें। फिर बचे हुए टमाटर और बचे हुए प्याज/मसालों के मिश्रण को डालें। हर परत में स्वाद-अनुसार नमक और काली मिर्च मिलाते जाएँ।
तेज-पत्तों को परत के अंदर रखें और 180 डिग्री सेंटिग्रेड पर ओवन में 45 मिनट तक बेक करें। उसके ऊपर दही डालकर 15 मिनट तक और बेक करें। परोसनें से पहले तेज-पत्ते हटा दें। चावल औश्र चटनी के साथ परोसें।
6-8 व्यक्तियों के लियें।
अफ्रीका के व्यंजन - फ्रेन्च बीन्स और टमाटर का स्ट्यू
अफ्रीका के व्यंजन - फ्रेन्च बीन्स और टमाटर का स्ट्यू
French Beans & Tomato's Stew
इस स्ट्यू के लिये फ्रेन्च
बीन्स को टमाटर, आलू, गाजर के टुकड़ों और हरें पत्तों
की सब्जी के साथ पकाया जाता हैं। इनके बदले में आप अपनी पसंद की सब्जियों का उपयोग
कर सकते हैं। आप टोफू या कटे हुए ग्लूटॅन भी मिला सकते हैं। इसे चावल और सलाद के
साथ परोसें।
1 बड़ा
चम्मच तेल
2 कली
लहसुन, छोटे
टुकड़ों में कटी हुई
1 छोटा
चम्मच अदरक, कसा हुआ
1 छोटी हरी
मिर्च, छोटे
टुकड़ों में कटी हुई
1 छोटा
चम्मच पिसा हुआ धनिया
2 प्याज, छोटे टुकड़ों में कटें हुए
2 गाजर, बड़े टुकड़ों में कटी हुई
750 ग्राम
आलू, बड़े
टुकड़ों में कटे हुए
1 किलोग्राम
टमाटर, छिले और
छोटे टुकड़ों में कटे हुए
चुटकी भर
चीनी
500 ग्राम
फ्रेन्च बीन्स
नमक
ताजी
पिसी हुई काली मिर्च
3-4 चुकंदर
के पत्ते या किसी भी हरी यब्जी के कुछ पत्ते
एक बरतन
में तेल गरम करें। उसमें लहसुन,
अदरक, मिर्च और
धनिया डालकर 1 मिनट तक
पकाएँ, प्यार
डालें और भूरा होने तक भूनें। आलू और गाजर डालकर चलाते हुए 3-4 मिनट तक पकाएँ, फिर टमाटर और चुटकी भर चीनी
मिलाएँ। बरतन को ढकें और लगभग 20
मिनट तक पकाएँ।
ढक्कर
हटाकर फ्रेन्च बीन्स डालें। सब्जियों के बहुत नरम होने तक लगभग 10 मिनट तक और पकाएँ, पमक और काली मिर्च मिलाएँ, हरी पत्तियाँ डालें और उनके
नरम होने तक चलाएँ। यदि मिश्रण बहुत ज्यादा पतला हो तो गाढ़ा होने तक पकाएँ।
4-6 व्यक्तियों
के लिये
लोबिया और आलू का सलान (How to make Lobhia & Patato's Salan
लोबिया और आलू का सलान (How to make Lobhia & Patato's Salan
भारत की तरह अफ्रीका में भी
सलान काफी प्रचलित हैं। यह व्यंजन जल्दी तैयार हो, तो डिब्बा-बन्द लोबिये का उपयोग करना उचित हैं।
3 बड़े
चम्मच (45 मि. लि.)
तेल
1 छोटा
चम्मच (5 ग्राम)
जीरा
1 दालचीनी
का टुकड़ा
2 तेज-पत्ते
1 मध्यम
आकार का प्याज (लगभग 125 ग्राम), छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
750 ग्राम
आलू, चैकोर
टुकड़ों में कटे हुए
1/2 कप (125-180 मि.लि.)
पानी
375 ग्राम
टमाटर, बारिक
कटे हुए
1 छोटे
चम्मच (6 चम्मच)
नमक
1/2 छोटे
चम्मच (2 ग्राम)
हल्दी
1 बड़ा
चम्मच (15 ग्राम)
पिसा हुआ धनिया
1/4 छोटा
चम्मच (1 ग्राम)
पिसी हुई लाल मिर्च
2 कप (500 ग्राम) उबले हुए या
डिब्बा-बंद लोबिया
ताजा हरा
धनिया, बारीक
कटा हुआ
एक बरतन
में तेल गरम करें। जीरा, दालचीनी
और तेज-पत्तों को तेल में डालकर चलाएँ। फिर कटे हुए प्याज डालें। प्याज का रंग
गुलाबी हो जाने पर कटे हुए आलू डालकर चलाएँ। बरतन को ढककर, आँच मध्यम करें। यदि आलू
चिपकने लगें, तो एक
बार 1 बड़ा
चम्मच पानी डालें।
8 से 10 मिनट के बाद ढक्कन हटाकर बारीक
कटे हुए टमाटर मिलाएँ और मध्यम आँच पर 15 मिनट या नरम होने तक पकाएँ। नमक, हल्दी पिसा हुआ धनिया, लाल मिर्च और 1/2
कप पानी मिलाएँ। पानी की मात्रा आपके पतला या गाढ़ा रसा चाहने पर
निर्भर करती हैं। एक उबाला आने के बाद लोबिया मिलाएँ। आँच कम करके लगभग 5 मिनट और पकाएँ। ताजे हरे
धनिये से सजाएँ।
4-6 व्यक्तियों
के लिये
Subscribe to:
Posts (Atom)



