Tuesday, 30 June 2015

हरी भरी पालक उपमा (Green spinach Upma Recipe)


दोस्तों में बहुत ही सेहत के प्रति जागरूक रहने वाली महिला हूँ और यही चाहती हूँ कि महिलाएं अपने सेहत का खासकर अपनी हड्डियों और मोटापे का ध्यान रखे इसलिए में सबसे पहले स्वस्थ वर्धक नाश्ते आपको बताना चाहूंगी जो आप चाय के समय या सुबह सवेरे बनाइये और अपने और अपने परिवार को स्वस्थ रखिये 

सामग्री
सूजी 1 कप
1 कप अंकुरित मूंग (उबाले हुए)
मध्यम आकर के टमाटर (बारीक कटे हुए) 
2 हरी मिर्चें बारीक कटी हुई 
आधा कप मूंगफली 
उबली हुई पालक 1 कप 
गरम पानी 2 कप 







विधि
सूजी को अच्छी तरह भून ले और कड़ाई में राइ का छोंका लगा कर टमाटर और हरी मिर्च डाल दें 







फिर पानी डाल कर उबाल लें और नमक डाल दे फिर बची हुई सब्जियां और मूंगफली के दाने डाल दे और सूजी मिला कर लगातार चलाती रहे 



नींबू का रस चाहे तो डाल सकती है फिर पानी सूखने पर परोसिये




Monday, 29 June 2015

टमाटर प्याज की चटनी (Tamato & Onion's chutney Recipe)


सामग्री
टमाटर 1 बड़ा 
जीरा छोटी चम्मच
प्याज  1 छोटी 
4  हरी मिर्च 
2 कली लहसुन 
1छोटी चमच्च साबुत धनिया 
1चमच्च अमचूर 
1 चमच्च लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ी चम्मच सरसों का तेल
 
विधि 
प्याज़ और टमाटर को छोटे छोटे टुकडों मैं काट लें, फिर इन सारी चीजों को मिक्सी में पीस ले एक पेन में एक बड़ी चमच्च तेल डाले जब तेल गरम हो जाये तो एक चमच्च जीरा डाल दे 2 मिनट भुने अब पिसी हुई चटनी डाल दे और 5 मिंनट तक पकाये. हरी धनिया से सजाये, अब आपकी टमाटर और प्याज़ की चटनी तैयार है.

सुझाव : अगर आप साबुत लाल मिर्च पसंद करते हैं तो जीरे के साथ आप प्रयोग कर सकते हैं.



वेज चाइनीज रोल (Veg Chinese Roll Recipe)


सामग्री :
भरावन के लिए: 
50 ग्राम फ्रेंचबीन पतले लंबे कटे हुए
50 ग्राम गाजर बारीक लंबी कटी हुई
100 ग्राम पत्ता गोभी बारीक कटी हुई
100 ग्राम उबले राइस नूडल्स
2 प्याज लच्छा कटा हुआ
1 टी स्पून सोया सॉस
आधा कटोरी उबले मटर सजाने के लिए
चिली सॉस 1 कटोरी
1/4 चम्मच अजीनोमोटो पाउडर
नमक स्वादानुसार
4 टेबल स्पून रिफाइंड तेल।

रोल के लिए: 
100 ग्राम मैदा
1 चुटकी नमक
चिली सॉस
तलने के लिए तेल
पानी अंदाज से
आधा कप दूध

विधि :
1 पैन में तेल डालकर गर्म करें। प्याज डालकर भूनें। फिर फ्रेंचबीन, गाजर, गोभी डालकर भूनें। उबले नूडल्स डालकर कुछ देर भूनें। नमक, काली मिर्च, सोया सॉस व अजीनोमोटो डालकर चलाएं।

अब 1 बाउल में मैदा लेकर पानी नमक, दूध से गूंथ लें, लोई बनाकर बेल कर उसमें मसाला भरकर रोल कर लें। दोनों साइड पानी से गीला कर चिपका लें और पैन में तेल डालकर गर्म करें। और रोल्स को हलका सुनहरा करें। डेढ़ इंच के टुकड़े में तिरछा काट लें। 1 प्लेट में कटी गाजर, पत्ता गोभी मटर, प्याज के लच्छे के साथ रोल रखकर सर्व करें। सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें।


कितने लोगों के लिए : 8


Friday, 26 June 2015

SPROUTS FRIED RICE RECIPE (स्प्रॉउट फ्राइड राइस)



स्प्रॉउट फ्राइड राइस एक बहुत ही हेल्थी और बढ़िया डिश है, जिसे बनाने के लिये हम बासमती राइस के साथ-साथ हरी मूंग दाल के स्प्रॉउट का भी इस्तेमाल करते है। स्प्रॉउट फ्राइड राइस खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत ही पौष्टिक भी हो जाते है और इसी बहाने आप राइस के साथ स्प्रॉउट को भी अपनी डाइट में शामिल कर लेते है, स्प्रॉउट फ्राइड राइस बच्चो के टिफ़िन के लिये भी एक बहुत ही हेल्थी ऑप्शन है तो आईये आज हम भी घर पर स्प्रॉउट फ्राइड राइस बनायेंगें।

सामग्री
बासमती राइस (Basmati Rice)- डेढ़ कप
हरी मूंग दाल का स्प्रॉउट (Green Moong Dal Sprout)- चौथाई कप
शिमला मिर्च (Green Capsicum)- 1 (बीज निकाल कर छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें)
प्याज (Onion)- 1 (लम्बे लम्बे टुकड़ो में काट लें)
लहसुन (Garlic Cloves)- 4-5 कली (बारीक काट लें)
हरी मिर्च (Green Chilly)- 2 (बारीक काट लें)
काली मिर्च पाउडर (Black Pepper Powder)- आधा चम्मच
जीरा (Cumin Seeds)- चम्मच
नमक (Salt)- स्वादानुसार
तेल (Oil)- 3-4 चम्मच

विधि 
स्प्रॉउट फ्राइड राइस बनाने के लिये सबसे पहले बासमती चावल को बीनकर साफ़ करके पानी में करीब 10 मिनट के लिए भिंगो दें , अब भींगे हुए चावलों को एक प्रेशर कुकर में करीब 3 कप पानी के साथ डालकर ढक्क्न बंद करके गैस पर रखें और 1-2 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें। जब कुकर का प्रेशर खत्म हो जाये तब बने हुये चावलों को एक बड़ी प्लेट में निकाल कर अच्छी तरह से ठंडा होने के लिए रख दें और आप बने हुये चावलों को थोडा ठंडा होने के बाद फ्रिज में रखकर भी ठंडा कर सकते है। 

जब बने हुये चावल अच्छी तरह से ठंडे हो जाये तब एक कढ़ाही में तेल डालकर गरम करने के लिए गैस पर रखें, जब तेल अच्छी तरह से गरम तब गरम तेल में कटा हुआ लहसुन, कटी हुई हरी मिर्च और कटी हुई प्याज को डालकर कलछी से चलाते हुये ब्राउन होने तक भून लें, इसके बाद इसमें मूंग दाल स्प्रॉउट को डालकर कलछी से चलाते हुए 3-4 मिनट के लिए भून लें, इसके बाद इसमें कटी हुई शिमला मिर्च, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 

अब इस मसाले में ठंडे किये हुए चावलों को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें जिससे चावलों के बीच में कोई गुठली न रहने पाये और पूरा मसाला चावलों के साथ अच्छी तरह से मिक्स हो जाये, करीब 2-3 मिनट तक कलछी से चलाते हुये फ्राई करके गैस बंद कर दें। स्वादिष्ट स्प्रॉउट फ्राइड राइस बनकर तैयार हो गये है, गरमा गर्म स्प्रॉउट फ्राइड राइस को सर्विंग बाउल में निकाल वेज मंचूरियन या फिर अपनी पसंद की कोई भी ग्रेवी के साथ सर्व करें।