Showing posts with label सूप. Show all posts
Showing posts with label सूप. Show all posts

Tuesday, 29 March 2016

Recipe - पिज्जा के साथ टॉमाटो सूप के मज़े


वैसे तो आज कल मार्केट हर प्रकार के पिज्जा उपलब्ध हैं, लेकिन घर पर बनाए गए पिज्जा में ना केवल स्वाद होता है बल्कि उसमें हेल्थ भी छुपी रहती है। और पिज्जा बनाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। आइये आज हम आपको पिज्‍जा के साथ -साथ टेमोटो सूप की बड़ी ही आसान रेसिपी बनाना सिखाते हैं। टमाटर का सूप ) बहुत ही स्वादिष्ट होता है ही इसके साथ यह हैल्थ के लिए भी फायदेमंद हैं। गरमा गरम टमाटर सूप और पिज़्ज़ा मिल जाय तो क्या कहना ।

पिज़्ज़ा के लिए सामग्री-
1 शिमला मिर्च लंबे स्लाइस में कटे हुए
3 उबले बेबी कार्न, लंबे स्लाइस में
2 टीस्पून कैबेज बारीक कटा हुआ
2 टीस्पून ग्रेटेड मोजेरेला चीज
2 चम्मच पिज्जा सॉस
आधा टीस्पून काली मिर्च
आधा टीस्पून इटैलियन मिक्स हर्बस
नमक- स्वादअनुसार

टॉमाटो सूप के लिए
टमाटर – 600 ग्राम
अदरक – 1 इंच लम्बा टुकड़ा
मक्खन – 1 टेबिल स्पून
मटर छिली हुई – आधी छोटी कटोरी
गाजर – आधा कटोरी बारीक कटी हूई
नमक – स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच )
काली मिर्च – आधा छोटी चम्मच
कोर्न फ्लोर – टेबिल स्पून
क्रीम – 1 टेबिल स्पून



देसी पिज्जा बनाने की विधि-
एक पैन लें और उसमें एक चम्मच तेल डाल कर सभी सब्जियों को हल्का फ्राई कर लें। जब सब्जियां साफ्ट हो जाए तो इन्हें अलग रख लें। अब पिज्जा बेस की टॉपिंग करें। सबसे पहले पिज्जा बेस पर पिज्जा सॉस की लेयर लगाएं। इसके बाद मोजरेला चीज और फ्राइड वेजिटेबल्स से इसकी टॉपिंग करें। अब इसे पर इटैलियन हबर््स और काली मिर्च छिडक कर सर्व करें।

टॉमाटो सूप के लिए
टमाटर को साफ पानी में अच्छी तरह धो लिजिये। अदरक को छील कर धो लीजिये।टमाटर और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये।टमाटर के मिश्रण को किसी बर्तन में भर कर गैस पर रखिये और 8-10 मिनिट तक उबालिये।उबाले हुये टमाटर के पेस्ट को सूप छानने वाली छलनी में छान लीजिये।कार्न फ्लोर ( स्ट्रार्च ) को 2 टेबिल स्पून पानी में घोल लीजिये, गुठलियां न पढ़ने दें। पानी बढ़ा कर 1 कप कर लीजिये। ( पहले हम कम पानी इस लिये लेते हैं क्यों कि ज्यादा पानी में कार्न फ्लोर घोला जायेगा तो गुठलियां पढ़ने की सम्भावना अधिक रहती है )कढ़ाई में मक्खन डाल कर गरम करें। मटर और गाजर डाल कर 3-4 मिनिट तक भूनें, सब्जियां नरम होने पर , कार्न फ्लोर का घोला हुआ पानी , छने हुये टमाटर का सूप, नमक और काली मिर्च डाल दें। आवश्यकतानुसार पानी मिला दीजिये, उबाल आने के बाद 4-5 मिनिट तक पकायें।टमाटर का सूप तैयार है, गरमा गरम टमाटर का सूप के ऊपर क्रीम डाल कर परोसिये और पीजिये।