Showing posts with label Snacks. Show all posts
Showing posts with label Snacks. Show all posts

Monday, 28 March 2016

मेथी की मुठिया / Methi Ki Muthiya



सामग्री:
मेथी- 500 ग्राम
गेंहू का आटा- 100 ग्राम
बेसन- 100 ग्राम
मक्‍के का आटा- 50 ग्राम
हरी मिर्च- 4-5
गाजर- 2-3 ( कद्दूकस की हुई )
टमाटर- 1 (कद्दू कस किया हुआ)
दही- पाव भर
लाल मिर्च- 1 छोटी चम्मच
धनिया पावडर- आधी छोटी चम्मच
हल्दी- आधी छोटी चम्मच
हींग- 2 चुटकी
चीनी- 3 छोटी चम्मच
सौंप- आधी छोटी चम्मच
चाट मसाला- आधा छोटा चम्मच
नीबू का सत- आधी छोटी चम्मच
गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल - तलने के लिए


विधि:
सबसे पहले मेथी को धोकर बारीक काट लीजिए. अब गेंहू का आटा, मक्के का आटा और बेसन मे बारीक कटी मेथी मिलाइए. अब इसमे लाल मिर्च, धनिया पावडर, नमक,चीनी,गरम मसाला, नीबू का सत,चाट मसाला,हल्दी, हींग, सौंप, गाजर, टमाटर, दही, बारीक कटी हरी मिर्च और २ चम्मच तेल डाल कर कड़ा आटा गूँथ लीजिए.

अब इस आटे को ढक कर आधे घंटे के लिए रख दीजिए। कड़ाई मे तेल गरम कीजिए. आटे से गोल- गोल पेड़े बनाइए और उन्हे रोल का आकार दीजिए. इस तरह सभी आटे के रोल बना लीजिए. अब गरम तेल मे सुनहरा होने तक धीमी आँच पर तल लीजिए. इन्हे हरे धनिए की चटनी और दही के साथ सर्व कीजिए.

Wednesday, 23 March 2016

टेस्टी और चटपटे स्प्राउट्स


सामग्री
अंकुरित मूंग उबालर ठंडे पानी में धोलें
4 कप शहद
1 बड़े चम्मच विनेगर
2 बड़ा चमचा ऑइल
2 बड़े चम्मच सोय सॉस
2 छोटा चम्मच रेड चिल्ली सॉस
1/2 (आधा) छोटा चम्मच टमाटर बीज निकालकर, पतली पट्टी
1 स्वास्थ्यवर्द्धक ताज़ी लाल मिर्च
1 अदरक घिसा हुआ
1 1/2 (डेड़) इंच टुकड़ा काली मिर्च
नींबू
नमक
स्वादानुसार
हरे प्याज़ की पत्ती कटा हुआ 1 सजाने के लिये
विधि
स्टेप-1
एक बड़े बाउल में अंकुरित मूंग, शहद, सिर्का, तेल, सोय सॉस, रेड चिल्ली सॉस, टमाटर, ताज़ी लाल मिर्च और अदरक डालकर मिलाएँ।
स्टेप-2
फिर कुटी काली मिर्च, नींबु का रस, नमक और हरे प्याज़ के पत्ते डालकर टॉस करें। बचे हरे प्याज़ के पत्तों से सजाकर परोसें।

Tuesday, 22 March 2016

इडली चाट बनाना सीखें



आपने हमेशा सादा इडली का ही सेवन किया होगा आज हम आपको एक बेहद ही टेस्‍टी व करारी इडली चाट के बारें में बताने जा रहें हैं आपको यह बेहद ही पसंद आएगी। यह खाने में बेहद टेस्टी होती है। एक ही व्यंजन का बार-बार सेवन करके आप परेशान हो चुके है तो करारी इडली चाट को आप घर पर बनाकर सर्व कर सकते है। यह बनाने में बहुत आसान होती है। इसलिए हम आपको करारी इडली चाट बनाने की रेस्पी के बारे में जानकारी देते है।


बनाने के सामग्री
40 मिनी इडली, 20 पापड़ी, 50 ग्राम उबला हुआ काबुली चना, 75 ग्राम कटा हुआ पनीर, 50 ग्राम कतरा हुआ आलू, 4 टेबल स्पून मिंट या पुदीने की चटनी, 4 टेबल स्पून सोंठ पाउडर, 20 टेबल स्पून मीठा दही, सजाने के लिए कतरी हुई मिर्च और हरी धनिया, स्वादानुसार नमक, 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, जरूरत के मुताबिक तेल।


विधि
सर्व प्रथम इडली, पनीर तथा आलू को अलग-अलग फ्राई कर लें। अब काबुली चने, हरी मिर्च, धनिया, नमक तथा लाल मिर्च पाउडर एक बाउल में डालें। इसमें पापड़ी को तोड़कर डालें। फिर हलके से सभी सामग्री एक साथ मिलाएं। अब पुदीने की चटनी तथा सोंठ डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब एक अन्य बाउल में इस मिश्रण को व्यवस्थित करें। फिर बाउल के किनारे पर दही डालें और हरी धनिया से सजाकर सर्व करें।तैयार हैं आपकी इडली चाट । इसे आप भी खाइए व दूसरों को भी खिलाइए।

Thursday, 17 March 2016

Recipe : ओट्स इडली / Oats Idli


इडली के नए-नए टेस्ट ट्राई करने हैं, तो इन्हें अलग-अलग ट्विस्ट के साथ बनाया जा सकता है. फिलहाल आजमाएं ओट्स इडली की यह रेसिपी -

सामग्री 
एक कप उड़द दाल (बिना छिलके वाली)
2 कप ओट्स
आधा कप चना दाल
कद्दूकस की हुई गाजर दो बड़े चम्मच
बारीक कटी हुई 2 हरी मिर्च
2 कप दही
एक चुटकी हल्दी
एक चुटकी बेकिंग सोडा
एक छोटा चम्मच राई दाना
बारीक कटा हरा धनिया
स्वादानुसार नमक
तेल

समय : 30 मिनट से 1 घंटा 

विधि
गैस पर कड़ाही गर्म करें. इसमें ओट्स डालकर हल्के ब्राउन होने तक भूनें. अब ओट्स को मिक्सर में बारीक पीस लें. पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करें. इसमें राई दाना, चना दाल और उड़द दाल डालकर भूनें.
इसके बाद हरी मिर्च, गाजर, हरी धनिया और हल्दी पाउडर डालकर 1 से 2 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाकर गैस बंद कर दें.
फिर इसमें ओट्स, दही, बेकिंग सोडा और नमक डालकर अच्छी तरह फेटें. इस तरह इडली का घोल तैयार कर लें.
अब इडली मेकर में पानी डालें और इसे गैस पर गर्म करने रख दें. फिर सांचे में थोड़ा-थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर लें, और इनमें इडली का घोल भरें. इसके बाद इडली मेकर को बंद करके कम से कम 15 मिनट तक इडली को पकाएं. जब यह अच्छी तरह फूलकर पक जाएं, तो इडली को मेकर से निकाल कर प्लेट में रखें.
इसी तरह पूरे घोल की इडली बना लें. लीजिए तैयार हैं ओट्स इडली. इन्हें नारियल चटनी और सांभर के साथ परोसें. हरी चटनी के साथ भी इनको सर्व किया जा सकता है.

Friday, 26 February 2016

रेसिपी - गुजराती फाफड़ा / Recipe - Gujrati Fafda

सामग्री:
बेसन-250 ग्राम

खाना का सोडा-आधा छोटा चम्मच

लाल मिर्च-एक चौथाई छोटा चम्मच 

अजवायन- आधा छोटा चम्मच 

तेल-2 टेबल चम्मच फाफड़ा तलने के लिए तेल 

नमक स्वादानुसार


विधि: 

किसी बर्तन में बेसन को छान कर निकाल लीजिए। बेसन में नमक, खाने का सोडा, लाल मिर्च, अजवायन और तेल डालिए सारी चीजों को हाथ से अच्छी तरह मिला लीजिए। गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूंथिए आटे को मसल- मसल कर 6-7 मिनट तक गूंथिए। गुंथे आटे को आधा घंटे के लिए ढककर रख दीजिए। आधा घंटे बाद आटे को अच्छी तरह मसल कर और चिकना कीजिए अब इस आटे को तोड़कर छोटी-छोटी लोई बना लीजिए। फाफड़ा बेलने के लिए लकड़ी का चिकना बोर्ड लीजिए एक लोई को थोड़ा लम्बा कीजिए और बोर्ड के ऊपर हथेली के नीचे रखिए हथेली से दबाब देते हुए फाफड़ा आगे बड़ाइए। पतली पत्ती को बेले हुए फाफड़ा के नीचे लगाते हुए उसे निकालिए। बोर्ड से निकाले गए फाफड़ा को चिकनी थाली में रखिए एक-एक करके सारे फाफड़ा बनाकर थाली में रख लीजिए
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिए गरम तेल में फाफड़ा उठा कर डालिए और पलट- पलट कर हल्के ब्राउन होने तक तल कर प्लेट में निकाल कर रखिए सारे फाफड़े इसी तरह तरह तल कर तैयार कर लीजिए। अगर आप जल्दी-जल्दी फाफड़ा बेल पाते हैं तब आप फाफड़ा बेलिए और कढ़ाई में किए गए गरम तेल में डालकर साथ- साथ ही तलते भी जाइए। कुरकुरे स्वादिष्ट फाफड़ा तैयार है। इन्हें खट्टी चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिए।


Recipe : इंडियन समोसा


इंडिया  में ज्यादातर लोगों का फेवरेट स्नैक समोसा है, जिसे हर वर्ग के लोग पसंद करते हैं चाहे वो गरीब हो, या अमीर,  ऐसे में हमें समोसा बनाना तो सीखना ही चाहिए इसलिए आज के मैन्यू में आपके लिए समोसा बनाने की रेसिपी. 

सामग्री

2 कप मैदा
एक चम्मच अजवायन
4 चम्मच घी
4 उबले आलू
आधा कप उबली हरी मटर
आधा चम्मच जीरा
2 बारीक कटी हरी मिर्च
एक चम्मच अदरक का पेस्ट
आधी चम्मच लालमिर्च पाउडर
एक चम्मच अमचूर
आधी चम्मच गरम मसाला
एक चम्मच धनिया पाउडर
एक चम्मच सौंफ
बारीक कटी पुदीना पत्तियां
बारीक कटी धनिया पत्तियां
स्वादानुसार नमक
तेल

विधि

एक बर्तन में मैदा छान लें फिर उसमें अजवायन, घी और और थोड़ा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाकर पानी से गूंद लें. उसके बाद मैदा 15 से 20 मिनट के लिए एक गीले कपड़े से ढककर रख दें.अब उबले आलुओं को छीलकर मैश कर लें. मध्यम आंच पर कढ़ाई में तेल गर्म करके उसमें जीरा, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर भूनें.फिर तेल में उबली हरी मटर, लालमिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर और अमचूर 2 मिनट तक फ्राई करें. मटर और मसाले भुननें के बाद कढ़ाई में मैश आलू और नमक डालकर 3 से 4 मिनट के लिए मध्यम आंच पर फ्राई करके गैस बंद कर दें समोसों के लिए भरावन तैयार है.
अब मैदे की लोईयां बनाकर उन्हें गोल बेलकर पूरी बना लें उसके बाद चाकू से पूरी को बीच से काटकर दो हिस्से कर लें.आधी कटी पूरी के ऊपरी हिस्से पर उंगलीयों से थोड़ा पानी लगाएं और आधी कटी पूरी का कोन बनाएं. पूरियों के कोन बनाने के बाद कोन में समोसों का भरावन भरें और उनके किनारों पर थोड़ा पानी लगाकर उन्हें बंद कर दें. एक कढ़ाई में 3 बड़े चम्मच तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर गर्म तेल में भरे हुए समोसों को हल्का ब्राउन होने तक सेकें. समोसे फ्राई हो जाएं तो एक प्लेट में टिश्यू पेपर लगाकर फ्राइड समोसों को उस प्लेट में निकाल सें और गर्मागर्म समोसे चटनी या सॉस के साथ खाएं.


कितने लोगों के लिए : 4 - 6 समय : 1 से 1.5 घंटे