Showing posts with label Subziya. Show all posts

Sunday, 20 March 2016
Friday, 11 March 2016
Recipe : कच्चे केले के कोफ्ते / Banana Kohfte
कच्चे केले- 250 ग्राम
आलू-200 ग्राम
टामेटो प्यूरी- 200 ग्राम
लौंग-4
दालचीनी- 1 स्टिक
इलाइची- 3
कालीमिर्च पाउडर- 3 छोटे चम्मच
जीरा- 2 छोटे चम्मच
अदरक का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
बारीक कटे अदरक- 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च-
घी- 1 बड़ा चम्मच
सेंधा नमक स्वादानुसार
विधि : कच्चे केले और आलुओं को उबाल कर छील लें। अब इन्हें एक साथ मैश कर लें और इसमें सेंधा नमक डाल दें। अब इस मिश्रण के छोटे-छोटे बॉल्स बना लें और डीप फ्राई करके अलग रख लें। अब लौंग, दालचीनी, जीरा, काली मिर्च और इलाइची को सूखा भून लें।
अब इन्हें ठंडा करके मिक्सी में पीस लें। फिर एक पैन में घी गर्म करें और इसमें अदरक का पेस्ट डालें। कुछ देर भून लेने के बाद इसमें टोमेटो प्यूरी डाल दें। अब पीसे हुए सूखा मसाला आधा डालें साथ एक कप पानी डाल दें और उबाल लें। इसे धीमी आंच पर 4-5 मिनट के लिए पकने दें।
अब इसमें बारीक कटे अदरक और बचे हुए मसाले और चीरा लगी हुई हरी मिर्च डालें।

उपर से सेंधा नमक डालं और डीप फ्राई किए हुए केले के कोफ्तों के उपर इस ग्रेवी को डाल दें और गरमागरम सर्व करें।
हरे चने और पनीर की सब्जी / Hare Chane aur Paneer Ki Subzi
हरे चने और पनीर की सब्जी बनाने के लिए आपको चाहिए 300 ग्राम पनीर, 100 ग्राम स्प्रिंग अनियन, 20 ग्राम अदरक का पेस्ट, 20 ग्राम लहसुन का पेस्ट, 5 हरी मिर्च, 3 ग्राम लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, 50 मिली. टोमैटो प्यूरी, 100 ग्राम जीरा, 100 ग्राम हरे चने, 3 ग्राम गरम मसाला, 10 ग्राम अदरक, 20 ग्राम हरी धनिया, 2 टेबल स्पून घी।
यह सामग्री चार लोगों के खाने के लिए है।
इसे बनाना बहुत आसान है। सबसे पहले आपको एक कड़ाही में घी डाल कर गर्म करना होगा। इसक बाद इसमें प्याज डालकर हलका सुनहरा करें। फिर कटी हुई हरी मिर्च, लाल मिर्च और नमक डालकर चलाएं। इसके बाद टोमैटो प्यूरी डालें और तब तक भूनें जब तक कि चिकनाई न छूटने लगे।
हरे चने और गरम मसाला डालकर दोबारा 5 मिनट तक भूनें। फिर लगभग 240 मिलीलीटर पानी मिलाएं। एक उबाल आने के बाद आंच मध्यम करें और पकने दें। अब पनीर को चौकोर टुकड़े में काटकर मिलाएं। नमक डालें और चलाएं। ऊपर से जीरा और गरम मसाला डाल कर लगभग एक मिनट तक पकाएं। लीजिए तैयार है हरे चने और पनीर की सब्जी। अब इसे गरमागरम सर्व करें।

Subscribe to:
Posts (Atom)