Monday 22 February 2016

गर्मी का खरबूजा शेक



गर्मी के इस मौसम में अपने शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए खरबूजा का सेवन एक बेहतर विकल्प है। यह फल न केवल आपकी प्यास बुझाता है, बल्कि शरीर में पानी की उचित मात्रा को भी हमेशा बनाए रखते हैं।  खरबूजा एंटी ऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है इसलिए खरबूजा खाने वालों को दिल की बीमारियां और कैंसर होने की आशंका कम रहती है।  इसमें मौजूद द्रव से शरीर को ठंडक तो मिलती ही है, हृदय में जलन जैसी शिकायत भी दूर हो जाती हैं।  नियमित रूप से खरबूजे का सेवन करने वालों की किडनी स्वस्थ बनी रहती है. साथ ही, यह शरीर का वजन कम करने में भी मददगार है।  आईये आज हम खरबूजे कि एक रेसिपी बनाये जिसका नाम है खरबूजा शेक ।


आवश्यक सामग्री –
•    खरबूजा – 1 मीडियम आकार का (600 ग्राम)
•    दूध – 300 ग्राम
•    चीनी – 4 बड़े चम्मच
•    इलाइची – 2 (यदि आप चाहें)
•    बर्फ के क्यूब्स


विधि –
खरबूजा धोइये, छिलका उतारिये और बड़े बड़े टुकड़े में काट लीजिये। खरबूजे के टुकड़े, चीनी,इलाइची छील कर मिला कर मिक्सर से बारीक पीस लीजिये (यदि आप चाहें तो चीनी के स्थान पर शहद का प्रयोग भी कर सकते हैं)। ठंडा दूध डालिये और फिर से मिश्रण को फैट लीजिये। बर्फ के क्य़ूब्स मिलाइये और बर्फ के क्यूबस क्र्स होने तक मिक्सर को चलाइये।
ठंडा ठंडा खरबूजा शेक  तैयार है। ठंडा ठंडा खरबूजा शेक  को गिलास में डालिये और परोसिये।


No comments:

Post a Comment